MP Raisen | पत्नी की हत्या के आरोपी ने जिला अस्पताल के शौचालय में लगाई फांसी, पायजामे के नाड़े को बनाया फंदा

पुलिस ने यह जानकारी दी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नीलम चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेल कला निवासी 60 वर्षीय जमुना प्रसाद ने पारिवारिक विवाद के चलते कथित तौर पर अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था।
मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जमुना प्रसाद के रूप में हुई है, जो रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेल कला का निवासी था।
इसे भी पढ़ें: रेडियो से रियल एस्टेट तक: Big FM ने लॉन्च किया Big FM Realty ब्रांड, 4,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य
पुलिस ने यह जानकारी दी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नीलम चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेल कला निवासी 60 वर्षीय जमुना प्रसाद ने पारिवारिक विवाद के चलते कथित तौर पर अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था। इस संबंध में उसके खिलाफ 21 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
इसे भी पढ़ें: जल्द जारी हो सकता है IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमुना प्रसाद के परिजनों के अनुसार उसने पूर्व में भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पिछले सप्ताह उसने विदिशा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन जीआरपी ने उसे बचाकर विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि फरारी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह एक मार्च को रायसेन जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर पहुंची स्टाफ नर्स ने अस्थि रोग वार्ड के शौचालय में उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और प्रबंधन को इसकी सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने पायजामे के नाड़े से फांसी लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच के घेरे में अस्पताल प्रशासन
एक विचाराधीन अपराधी या हत्या के आरोपी का अस्पताल में भर्ती होना और फिर सुरक्षा के बीच आत्महत्या कर लेना, अस्पताल की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
अन्य न्यूज़
















