वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का दावा, पूरी तरह बिखर चुका है विपक्ष

opposition-is-completely-shattered-says-finance-minister-captain-abhimanyu
[email protected] । Sep 30 2019 8:59AM

वित्त मंत्री रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में नारनौंद हलका भाईचारा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पार्दिशता के साथ और निष्ठा से कार्य किया है।

जींद। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार को दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है और जनता एकबार फिर भाजपा को सत्ता सौंपेगी। वित्त मंत्री रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में नारनौंद हलका भाईचारा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पार्दिशता के साथ और निष्ठा से कार्य किया है। हरियाणा एक, हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास के नारे को वास्तविकता में धरातल पर मूर्त रूप दिया है। सभी 90 हलकों में सामान रूप से एतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, महिला इकाई प्रमुख ने थामा भाजपा का हाथ

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ है। कांग्रेस गुटबाजी में उलझी हुई है, परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद का खामियाजा कांग्रेस को 2014 के चुनाव में भुगतना पड़ा था। अब 2019 में भी वहीं होगा क्योंकि उन्होंने सबक नहीं सीखा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दस साल तक हरियाणा प्रदेश को लूटने वाले, प्रदेश के किसानों की जमीन हड़पने वाले आज अदालत से जमानत पर हैं। अब वे दुहाई दे रहे हैं लेकिन जनता उनकी कोई दुहाई नहीं सुनेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। मौजूदा कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें अगले कार्यकाल में पूरा किया जाएगा क्योंकि पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़