राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा स्थापित करना हमारी प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

Hemant Soren
प्रतिरूप फोटो

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है।

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थापित करने में उनकी सरकार जुटी हुई है क्योंकि यह उनकी प्राथमिकता है।

‘स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार एवं प्रभावी उपचार के लिए अनुसंधान की जरूरत’ विषय पर एसोसिएशन ऑफ ऑटोलरीनोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एओआई) की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन एओआईसीओएन-2022 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि झारखंड में अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है, स्वास्थ्य क्षेत्रों के कुछ योजनाओं पर सफलता मिली है और कुछ बेहतर कार्य योजनाएं प्रस्तावित भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़