अमरावती के तीन आवासीय विद्यालयों के 100 से अधिक आदिवासी छात्र संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से अस्पताल में भर्ती

Prabhasakshi Image

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में तीन सरकारी आवासीय विद्यालयों के 100 से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों को संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजन आपूर्ति करने वाले केंद्रीय रसोई संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है और अधिकांश बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

अमरावती (महाराष्ट्र), 27 जुलाई महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तीन आवासीय विद्यालयों के 100 से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों को संदिग्ध खाद्य विषाक्तता की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आदिवासी विकास परियोजना अधिकारी (धारणी) सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि इन विद्यालयों को भोजन आपूर्ति करने वाले केंद्रीय रसोई के संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

आवासीय विद्यालयों में खाना खाने के बाद छात्रों ने उल्टी की शिकायत की। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 69 छात्रों को धारणी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को धारणी तहसील के बिजुधावड़ी और सावलिखेड़ा के सरकारी आवासीय विद्यालयों में 70 छात्रों में भी ऐसे ही लक्षण दिखे और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकतर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 32 छात्र अब भी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़