Hijab Row । विवाद के बीच ओवैसी बोले, एक दिन हिजाब पहने कोई बच्ची बनेगी देश की प्रधानमंत्री

Owaisi
अंकित सिंह । Feb 14 2022 9:18PM

ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनेंगे, कॉलेज जाएंगे, डॉक्टर भी बनेंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, एसडीएम भी बनेंगे, बिजनेसमैन भी बनेंगे और एक दिन याद रखना... शायद मैं जिंदा नहीं रहूंगा। एक दिन देखना एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी।

कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद को लेकर देश में राजनीतिक गर्म है। चुनावी राज्यों में विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठाकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा है कि एक दिन ऐसा आएगा जब हिजाब पहने कोई बच्ची देश की प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी द्वारा ट्वीट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं एक बच्ची अगर यह फैसला करती है कि मैं हिजाब पहनूंगी तो अब्बा-अम्मी भी बोलेंगे, बेटा पहन तुझे कौन रोकता है। देखेंगे इंशा अल्लाह।

ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनेंगे, कॉलेज जाएंगे, डॉक्टर भी बनेंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, एसडीएम भी बनेंगे, बिजनेसमैन भी बनेंगे और एक दिन याद रखना... शायद मैं जिंदा नहीं रहूंगा। एक दिन देखना एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर विवाद जारी है। ओवैसी के इस बयान पर भाजपा की ओर से पलटवार भी किया गया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि ओवैसी का मुगालता मुगालता ही रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओवैसी कट्टरपंथी सोच की वजह से मुस्लिम महिलाओं को परदे में रखना चाहते हैं। अब मुस्लिम लड़कियां समझदार हो चुकी हैं, आगे बढ़ रही हैं। भाजपा मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दे रही है और ओवैसी की बातों में आवे नहीं आने वाली है।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी के 'हिजाबी PM' वाले बयान पर बोले योगी, 'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले गांठ बांध लें, शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा देश

फिलहाल हिजाब विवाद का मामला कोर्ट में है। हालांकि राजनीतिक दल इसे खूब मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनावी लाभ उठाया जा सके। हिजाब को लेकर लगातार ओवैसी भी अपने चुनावी रैलियों में बोल रहे हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक के उडुपी में हिजाब पहनकर आई लड़कियों को एक कॉलेज में दाखिल होने से रोका गया जिसके बाद यह मामला गर्म हो गया। कर्नाटक के ही मांड्या में एक परिसर में भगवा गमछा पहने कुछ अराजक तत्वों द्वारा बुर्का पहन कर आई लड़के को घेरकर नारेबाजी भी की गई थी। इसका भी सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुआ था। फिलहाल असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी इसमें उत्तर प्रदेश में पूरा दमखम लगा रही है। ओवैसी की पार्टी ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और कुछ छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है जिसे भागीदारी परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़