पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर पुंछ में गोलाबारी की

jammu

सवा नौ बजे रात में पाक सेना ने संघर्ष वि​राम का उल्लंघन करते हुये नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का मुंहतोड जवाब दिया।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर मंगलवार की रात गोलाबारी की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि करीब सवा नौ बजे रात में पाक सेना ने संघर्ष वि​राम का उल्लंघन करते हुये नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का मुंहतोड जवाब दिया। हाल के दिनों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये कई स्थानों पर गोलाबारी की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़