पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, राजौरी में LoC के पास अग्रिम चौकियों पर दागे मोर्टार

ceasefire violation

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2020 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए। यह 18 वर्षों में सबसे अधिक है, जिसमें हर दिन औसतन 14 मामले दर्ज किए गए।

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, आज शाम करीब 04:45 बजे पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और भारी संख्या में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों पर की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को जेसीओ नायब सूबेदार रविंदर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में घायल होने के बाद शहीद हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2020 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए। यह 18 वर्षों में सबसे अधिक है, जिसमें हर दिन औसतन 14 मामले दर्ज किए गए। इन गोलीबारी और गोलाबारी में 36 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हुए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास रह रहे लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करने और सीमा रेखा पर शांति को अस्थिर करने के लिए बार-बार चौकियों और गांवों को निशाना बनाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़