LoC के पास पाकिस्तानी सेना ने की भारी गोलाबारी, सितंबर में 45 बार कर चुकी है संघर्षविराम का उल्लंघन

Jammu Kashmir

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि तड़के करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के करीब मनकोट सेक्टर मेंछोटे हथियारों से गोलीबारी की

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की एवं मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के करीब मनकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’ इस महीने पाकिस्तानी सेना 45 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी 

अधिकारियों के अनुसार लगभग दो सप्ताह पहले राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर मेंनियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए की गई भारी गोलीबारी एवं गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया था तथा एक अधिकारी समेत दो अन्य घायल हो गये थे। दो सितंबर को पाकिस्तान सेना द्वारा राजौरी के केरी सेक्टर में किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर(जेसीओ) की मौत हो गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़