अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

pakistan-does-not-support-its-habits-violates-continuous-ceasefire
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रजौरी और पुंछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन की पांच घटनाओं को अंजाम दिया।

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों में गोलीबारी की। संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन गोलीबारी की है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार से गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रजौरी और पुंछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन की पांच घटनाओं को अंजाम दिया।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़