जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

dd

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की।

जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के मानकोट सेक्टर में आज शाम छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख का समान विकास सुनिश्चित किया: जितेन्द्र सिंह

यह पांचवां ऐसा दिन था जब पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गोलीबारी की।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 523 नए मामले, संक्रमितों की तादाद 17 हजार के पार

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़