बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC से सटे इलाके पर फिर की गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 jammu kashmir

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि करणी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास से बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की गयी। यह पौने दो बजे शुरू हुई।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा। भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ करणी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास से बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की गयी। यह पौने दो बजे शुरू हुई।’’ 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को किया ढेर 

प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी चली। उनके मुताबिक भारतीय पक्ष में कोई हताहत नहीं हुआ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़