जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

International Border,
प्रतिरूप फोटो
ANI

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सरगोधा के निवासी घुसपैठिए सिराज खान को चेतावनी देने पर जवानों ने कुछ गोलियां चलाईं। उसे सीमा पर बाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी नोट बरामद किए गए।

जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर एस पुरा सेक्टर से एक पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस महीने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा इस क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया यह दूसरा पाकिस्तानी नागरिक है।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने सरहद पार से इस ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की गतिविधि देखीं और भारतीय क्षेत्र में घुसते ही उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। आर एस पुरा सेक्टर के ऑक्ट्रॉय क्षेत्र सेआठ सितंबर को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के सरगोधा के निवासी घुसपैठिए सिराज खान को चेतावनी देने पर जवानों ने कुछ गोलियां चलाईं। उसे सीमा पर बाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी नोट बरामद किए गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़