Parliament Monsoon Session 2023 LIVE । संसद का मॉनसून सत्र शुरू, हंगामेदार रहने के आसार

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। पहले दिन ही मणिपुर को लेकर विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिला। दूसरी ओर सरकार का दावा है कि वह सभी मामलों पर चर्चा को तैयार है।
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार थे, जो हुआ भी। पहले दिन ही मणिपुर को लेकर विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिला। दूसरी ओर सरकार का दावा है कि वह सभी मामलों पर चर्चा को तैयार है। सरकार मणिपुर पर भी चर्चा करना चाहती हैं। हालांकि विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ा।
संसद के मानसून सत्र में कुल 31 विधेयकों पर चर्चा कर सकती है, जिसमें वे विधेयक भी शामिल हैं जो पहले ही निचले सदन में पेश किए जा चुके हैं और संयुक्त समितियों को भेजे गए हैं। इसमें डेटा प्रोटेक्शन बिल केंद्र के एजेंडे का हिस्सा है। हालाँकि, सभी की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023 विधेयक पर होंगी - जिसकी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने कड़ी आलोचना की है। आप को कई विपक्षी दलों का इसपर समर्थन हासिल है।
अन्य न्यूज़












