पटियाला झड़प में बड़ा एक्शन! आईजी, एसएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

Patiala
ANI

पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। डिकॉक ने जीता दिल, गुजरात के खिलाफ कोहली पर होंगी सभी की निगाहें तो राजस्थान के सामने होगी मुंबई

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारीक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वजीर सिंह को पटियाला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पटियाला में एक मंदिर के बाहर दो समूहों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प और पथराव में चार लोग घायल हो गए थे। इस दौरान स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़