अशोक राजपथ के पास फ्लाईओवर के कारण पटना मेट्रो का मार्ग बदला गया

Patna Metro
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक अशोक राजपथ से पर राज्य सरकार द्वारा बनाये जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के कारण वहां से गुजरने वाली मेट्रो का रास्ता बदल दिया गया है। इसे घनी आबादी वाले अशोक राजपथ इलाके से हटाकर संस्थानिक इलाके की ओर स्थानांतरित किया गया है।

पटना, 5  सितंबर। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक अशोक राजपथ से पर राज्य सरकार द्वारा बनाये जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के कारण वहां से गुजरने वाली मेट्रो का रास्ता बदल दिया गया है। इसे घनी आबादी वाले अशोक राजपथ इलाके से हटाकर संस्थानिक इलाके की ओर स्थानांतरित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजपथ पर कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक बन रहा यह फ्लाईओवर मेट्रो लाइन खंड के इस पुराने रूट को ‘पूरी तरह प्रभावित’ कर रहा है, जिसके कारण यह बदलाव किया गया है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘(मेट्रो के) भूमिगत खंड के मार्ग में किये जा रहे बदलाव की यह मुख्य वजह है।’’ फिलहाल पुराने शहर में पटना मेट्रो का निर्माण कार्य चल रह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी, 2019 को इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास किया था। पटना मेट्रो रेल लिंक परियोजना 31 किलोमीटर की है, जिसमें दानापुर-मीठापुर-खेमनीचक गलियारा (लाइन -1) और पटना रेलवे स्टेशन पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल गलियारा (लाइन-2) नामक दो गलियारे हैं, जिससे पटना में लाखों लोग लाभान्वित होंगे और सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम पटना मेट्रो परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है। अशोक राजपथ पर गांधी मैदान से एनआईटी कैंपस के बीच पटना विश्वविद्यालय, पटना कॉलेज, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पटना साइंस कॉलेज, व्हीलर सीनेट हाउस, सेंट जोसेफ कन्वेंट हाईस्कूल, बी एन कॉलेज, खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी जैसे कई संस्थान, पुराने बाजार आदि हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़