Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए

Patna Police
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राजधानी पटना में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर शनिवार को लोक भवन की ओर बढ़ रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने आर-गोलंबर पर रोक दिया। बैरिकेडिंग हटाने के प्रयास के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी न होने और सार्थक बातचीत न होने पर 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है।

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को ‘लोक भवन’ तक मार्च के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद नौकरी के इच्छुक कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्हें आर-गोलंबर के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर झड़प हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Patna में BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों और PhD धारकों का आंदोलन जारी, विभिन्न मांगों पर अड़े

पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने कहा, ‘‘किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।’’ प्रदर्शनकारी प्रोफेसर की नियुक्ति में यूजीसी के नियमों का पालन करने, अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने, बीपीएससी टीआरई-4 के लिए ‘सिंगल-टियर’ परीक्षा और हिंदी-माध्यम के उम्मीदवारों के लिए समान अवसर जैसी मांगें कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने चेतावनी दी कि अगर सरकार 24 अगस्त तक उनसे सार्थक बातचीत करने में विफल रहती है, तो वे 25 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का घेराव करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़