हमारे कार्यों के आधार पर लोग हमारा समर्थन करेंगे: फडणवीस

[email protected] । Feb 21 2017 4:34PM

देवेंद्र फडणवीस ने आज विश्वास जताया कि लोग पार्टी का उसकी ओर से किए गए कार्य के आधार पर समर्थन करेंगे। वह नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विश्वास जताया कि लोग पार्टी का उसकी ओर से किए गए कार्य के आधार पर समर्थन करेंगे। वह नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता और मां के साथ नगर निगम चुनाव में सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर यहां धर्मपेथ में अपने घर के पास बने एक मतदाता केंद्र में मतदान किया।

मुख्यमंत्री 10 नगर निगमों के चुनाव में प्रतिष्ठा की लड़ाई का सामना कर रहे हैं जिसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका भी शामिल है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि हमारी (भाजपा की) ओर से किए गए कार्यों के आधार पर लोग हमारा समर्थन करेंगे।’’ उन्होंने समूचे राज्य के मतदाताओं से अपील की कि वह लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। फडणवीस ने कहा कि मतदान नागरिकों की जिम्मेदारी है और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए। महाराष्ट्र में बीएमसी और नौ अन्य नगर निकायों के लिए आज सुबह से मतदान हो रहा है जिसमें पूर्व सहयोगी भाजपा और शिवसेना एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़