Lalu Yadav: PM Modi ने Tejashwi को किया फोन, लालू यादव की सेहत का जाना हाल

PM Modi calls Tejashwi
ANI
अंकित सिंह । Dec 6 2022 5:15PM

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी डोनेट किया है। फिलहाल लालू यादव होश में हैं और वहां मौजूद लोगों से बात भी कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। आपको बता दें कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। उनका इलाज फिलहाल सिंगापुर में चल रहा है। 5 दिसंबर को उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी डोनेट किया है। फिलहाल लालू यादव होश में हैं और वहां मौजूद लोगों से बात भी कर रहे हैं। लालू यादव के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार को लेकर लगातार प्रार्थनाएं हो रही है। तेजस्वी यादव ने भी लोगों के प्रार्थना के लिए शुक्रिया कहा है। 

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav Health Update: लालू के स्वास्थ्य को लेकर सामने आया नीतीश कुमार का बयान, दिया यह बड़ा अपडेट

इससे पहले आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया था। नीतीश कुमार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि वह ठीक हैं। डॉक्टर भी बोल रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। मैंने भी तेजस्वी यादव से बात की है और लालू यादव का हालचाल जाना है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर लालू यादव के सफल ऑपरेशन की जानकारी दी थी। अपने ट्वीट में तेजस्वी ने कहा था कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में भ्रष्टाचार का नया मॉडल', अनुराग ठाकुर का आरोप- लालू ने चारा खाया, केजरीवाल ने मजदूरी खाई

वहीं, लालू प्रसाद के धुर विरोधी रहे केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पिता को किडनी देने के लिए रोहिणी आचार्य की दिल खोल कर तारीफ की है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में गिरिराज सिंह ने लिखा कि बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी”। लालू प्रसाद की बेटी की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘‘गर्व है आप पर…। आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।’’ वहीं राजद सुप्रीमो की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती ने लालू के किडनी प्रतिरोपण सर्जरी के बाद पिता के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने आज कुछ सेंकेंड का एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया है जिसमें लालू ने सभी को धन्यवाद दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़