PM मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित डी प्रकाश राव के निधन पर जताया शोक, बोले- उनके उत्कृष्ट कार्य लोगों को करेंगे प्रेरित

D Prakash Rao

पद्मश्री से सम्मानित ओडिशा के डी प्रकाश राव का बुधवार को कटक में निधन में हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कटक के बक्सी बाजार में चाय बेचकर राव इलाके की बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देते थे।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित ओडिशा के डी प्रकाश राव के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डी प्रकाश राव के निधन से दुखी हूं। उनके उत्कृष्ट कार्य लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा को सशक्तीकरण के एक मजबूत माध्यम के रूप में देखा। कुछ साल पहले कटक में उनसे हुई मुलाकात की याद आ गई। उनके परिजनों और चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: माधव सिंह सोलंकी के निधन के साथ ही देश ने एक बेजोड़ नेता खो दिया: राष्ट्रपति कोविंद 

राव का बुधवार को कटक में निधन में हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कटक के बक्सी बाजार में चाय बेचकर राव इलाके की बस्तियों में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा देते थे। वर्ष 2018 में कटक की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने राव से भेंट की थी। इससे पहले मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में भी डी प्रकाश राव का जिक्र किया था। वर्ष 2019 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़