केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले- PM मोदी ने बढ़ाया जनजातीय गौरव

Arjun munda

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कदम से जनजातीय समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने विद्यालय में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया तथा जनजातीय नर्तकों के साथ भी नृत्य किया।

देहरादून। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का शुक्रवार को झाझरा जनजातीय विद्यालय में स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व सांसद तरुण विजय, स्थानीय विधायक सहदेव पुण्डीर, विद्यालय के प्रबंध न्यासी राकेश ओबेराय भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजातीय समाज के विकास में निस्वार्थ भाव संलग्न विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा की। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को दी मंजूरी 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कदम से जनजातीय समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने विद्यालय में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया तथा जनजातीय नर्तकों के साथ भी नृत्य किया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दे दी है। यह दिन वीर आदिवासी स्‍वतंत्रता सेनानियों की स्‍मृति को समर्पित है ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जान सकें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़