PM Modi ने Delhi-Meerut Rapid Rail को दिखाई हरी झंडी, अब 1 घंटे से भी कम में पूरा होगा सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर का पूर्ण उद्घाटन कर दिया है, जिससे 82 किमी का सफर अब एक घंटे से भी कम समय में संभव होगा। 'नमो भारत' ट्रेन और भारत की सबसे तेज मेरठ मेट्रो के संचालन से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक कम करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और भारत की सबसे तेज मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर के बन जाने से दिल्ली और मेरठ के बीच का सफर अब एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा। आज शाम 6 बजे से ये सेवाएं आम जनता के लिए शुरू हो जाएंगी।
सफर हुआ आसान
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 किमी) तक के बचे हुए हिस्सों का उद्घाटन किया। अब यात्री बिना किसी रुकावट के पूरी दूरी तय कर पाएंगे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक ट्रेन में सफर किया और यात्रियों से बातचीत भी की।
इसे भी पढ़ें: Gurugram Horror । 3 दिन तक बेटी को किया टार्चर, Private Part भी जलाया, मां ने बताई लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी
मेरठ मेट्रो की खासियत
मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो सर्विस बन गई है, जिसकी रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा है। यह पूरा रूट करीब 30 मिनट में कवर कर लेगी। खास बात यह है कि भारत में पहली बार 'नमो भारत' ट्रेन और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर चलेंगी। 23 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो कॉरिडोर में मेरठ साउथ, बेगमपुल और मोदीपुरम जैसे कुल 13 स्टेशन बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: 'Free Kashmir' पोस्टर से खुला Delhi Terror Plot, कपड़ा फैक्ट्री में पहचान छिपाकर रह रहे थे आतंकी
विकास को मिली रफ्तार
RRTS ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे गाजियाबाद, साहिबाबाद और मोदीनगर जैसे इलाकों की दिल्ली से कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक कम करना और लोगों के समय की बचत करना है।
अन्य न्यूज़















