सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय भावुक हुए PM मोदी

pm-modi-gets-emotional-while-paying-tribute-to-sushma-swaraj
अंकित सिंह । Aug 7 2019 10:19AM

सुषमा स्वराज के निधन पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह काफी भावुक दिखें।

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। सुषमा स्वराज के निधन पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह काफी भावुक दिखें।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया।  मोदी ने स्वराज के निधन को ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ असाधारण नेता के निधन से भारत शोकाकुल है।’’ उन्होंने कहा कि वह भूल नहीं सकते कि कैसे पूर्व विदेश मंत्री बिना थके काम करती थीं। मोदी ने कहा, ‘‘यहां तक कि जब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था तब भी वह अपने काम के साथ न्याय करने के लिए जो कर सकती थीं करती थीं और अपने मंत्राालय के मसलों से वाकिफ रहती थीं।’’

इसे भी पढ़ें: सुषमा को याद कर भावुक हुए आडवाणी, कहा- राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया है

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘‘भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़