शासन का सही अर्थ जनसेवा, MP में बोले PM Modi, भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं देवी अहिल्याबाई

PM Modi in MP
ANI
अंकित सिंह । May 31 2025 12:40PM

नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के शुरूआत में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई कहती थीं कि शासन का सही अर्थ लोगों की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। आज का कार्यक्रम उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो का उद्घाटन हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के सम्मान में 'स्मारक सिक्का और टिकट' जारी किया। मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: परमाणु की रट लगाने वाला Pakistan अब पानी पानी जपने लगा, Munir के बाद Shehbaz Sharif भी बोले- पानी दे दो हिंदुस्तान

नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के शुरूआत में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई कहती थीं कि शासन का सही अर्थ लोगों की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। आज का कार्यक्रम उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो का उद्घाटन हुआ है। दतिया और सतना को भी हवाई सेवा से जोड़ा गया है। इन सभी परियोजनाओं से मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ेंगी, विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं कि जब इच्छाशक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था। लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थी। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी।

इसे भी पढ़ें: ‘डोनाल्ड भाई ने भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा 11वीं बार किया, प्रधानमंत्री मोदी कब जवाब देंगे'? कांग्रेस ने पूछा सवाल

उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे,  तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़