Kerala Assembly Election | केरल को विकास की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में 10,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi
ANI
रेनू तिवारी । Mar 11 2026 3:03PM

प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केरल के तटीय शहर कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बड़ी गति प्रदान की। प्रधानमंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं पेट्रोलियम, सड़क, रेल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

इसे भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2027 के लिए Dhami सरकार का मेगा प्लान, 1000 करोड़ का बजट आवंटित

पीएम मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी, दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया (जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है) और रेल क्षेत्र में 142 करोड़ रुपये की पहल राष्ट्र को समर्पित की।

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: घर की Negative Energy और आर्थिक तंगी होगी दूर, आजमाएं ये शक्तिशाली Vastu Upay

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में संपर्क सुविधा बेहतर बनाने और टिकाऊ परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नयी रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशन - षोरणूर जंक्शन, कुट्टिपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनाशेरी रेलवे स्टेशन - का भी उद्घाटन किया। करीब 52 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित इन स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़