नरेन्द्र मोदी महाराष्ट्र में 8 रैलियों को करेंगे संबोधित, जानिए किस-किस दिन होगी रैली

pm-modi-likely-to-address-eight-poll-rallies-in-maharashtra
[email protected] । Mar 28 2019 12:43PM

भाजपा नेता ने बताया कि मोदी की पहली रैली वर्धा संसदीय क्षेत्र में एक अप्रैल को निर्धारित है जहां पहले चरण में मतदान होगा।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र में आठ चुनावी रैलियों को संबोधित करने की संभावना है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य में 48 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होगा और प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। भाजपा नेता ने बताया कि मोदी की पहली रैली वर्धा संसदीय क्षेत्र में एक अप्रैल को निर्धारित है जहां पहले चरण में मतदान होगा। नेता ने बताया कि वह राज्य में संभवत: आठ रैलियां करेंगे। यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि पहले और दूसरे चरण के मुकाबले तीसरे और चौथे चरण में अधिक संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनावों में किसान हैं बड़ा मुद्दा, सरकारी दावों से नाखुश हैं लेकिन वोट मोदी को देंगे

उन्होंने बताया कि अब तक लोकसभा चुनाव के राज्य में चार चरणों में से हर चरण के लिए दो-दो रैलियों की योजना बनाई गई है। राज्य में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होना है। मोदी के मुंबई में जनता को संबोधित किए जाने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि शहर में अब तक केवल एक रैली की योजना है जहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री के साथ मंच पर नजर आएंगे। मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने मुंबई की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और ठाकरे अपने-अपने दलों की अलग-अलग रैलियां आयोजित करने पर सहमत हुये हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़