PM मोदी ने लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर जताया शोक

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 30, 2020 7:13PM
पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने महान लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए सतत रूप से उत्कृष्ट प्रयास किए।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया और लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को याद किया। लेपचा का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने महान लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए सतत रूप से उत्कृष्ट प्रयास किए।’’
उन्होंने कहा कि लेपचा की अनगिनत उत्कृष्ट रचनाओं का सम्मान पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से व्यथित हूं। उनके निकट परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ सोनम शेरिंग लेपचा को 2007 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया गया था।Padma Shri Ren Sonam Tshering Lepcha Ji was a a multi-faceted personality. He made outstanding efforts to popularise the great Lepcha culture. His works are respected across generations. Anguished by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2020
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।