प्रधानमंत्री मोदी ने रानी रश्मोनी को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्होंने (रानी रश्मोनी ने) स्थायी संस्थानों का निर्माण किया और आध्यात्मिकता के साथ-साथ गरीबों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता थी। जयंती पर रानी रश्मोनी को श्रद्धांजलि।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रानी रश्मोनी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्हें (रानी रश्मोनी को) एक दूरदर्शी नेता और परोपकारी महिला के रूप में याद किया जाता है।
कोलकाता की रहने वाली रानी रश्मोनी उन्नीसवीं सदी के मध्य की एक प्रसिद्ध हस्ती थीं और उन्हें उनके सामाजिक कार्यों व परोपकार के लिए याद किया जाता है।मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रानी रश्मोनी साहस, करुणा और दृढ़ विश्वास की एक महान प्रतिमूर्ति थीं। उन्हें एक दूरदर्शी नेता और परोपकारी महिला के रूप में याद किया जाता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्होंने (रानी रश्मोनी ने) स्थायी संस्थानों का निर्माण किया और आध्यात्मिकता के साथ-साथ गरीबों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता थी। जयंती पर रानी रश्मोनी को श्रद्धांजलि।
अन्य न्यूज़












