अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को रांची में योग करेंगे PM मोदी

pm-modi-to-join-yoga-day-at-ranchi-on-june-21
[email protected] । Jun 4 2019 8:04AM

झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यहां बताया कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे।

रांची। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यहां बताया कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के ''जेम्स बॉन्ड'' को सरकार-2 में मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़