PM मोदी ने गडकरी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

modi

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह देश में मजबूत एमएसएमई के साथ-साथ भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगी नितिन गडकरी को बुधवार को उनके 63वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह भविष्य के लिए बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने की खातिर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था में और नकदी की है जरूरत

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह देश में मजबूत एमएसएमई के साथ-साथ भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनकी दीघार्यु और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़