PNG vs LPG Cylinder । पाइप वाली गैस क्यों है बेहतर? जानें Self Billing और Digital Control के फायदे

गैस किल्लत के बीच सरकार ने PNG कनेक्शन अनिवार्य कर दिया है, जो LPG सिलेंडर के मुकाबले एक स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प है। मोबाइल ऐप के जरिए यूजर्स सेल्फ-बिलिंग, रियल-टाइम खपत ट्रैकिंग और आसान कनेक्शन ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है और धोखाधड़ी की आशंका खत्म हो जाती है।
पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात और LPG गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उन सभी इलाकों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है जहां गैस पाइपलाइन की सुविधा मौजूद है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग नए कनेक्शन लगवा रहे हैं और सबके मन में यही सवाल है कि क्या PNG, पुराने LPG सिलेंडर से बेहतर है? इसका सीधा जवाब है, हां, PNG एक बेहद स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प है।
डिजिटल कंट्रोल और सुविधा
अगर आप PNG कनेक्शन लेते हैं, तो इसे मैनेज करना बहुत आसान हो जाता है। सिलेंडर खत्म होने का डर या डिलीवरी का इंतजार अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। ज्यादातर काम गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से ही हो जाते हैं, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Middle East संकट के बीच Government का आश्वासन, देश में पर्याप्त Fuel Stock, Commercial LPG सप्लाई 70% बहाल
अपनी बिलिंग खुद करें
PNG का सबसे बड़ा फायदा इसकी 'सेल्फ बिलिंग' सुविधा है। आपको किसी मीटर रीडर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप ऐप के जरिए खुद मीटर की फोटो अपलोड करके बिल जेनरेट कर सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आप सिर्फ उतनी ही गैस के पैसे दे रहे हैं जितनी आपने इस्तेमाल की है।
रियल टाइम ट्रैकिंग
ऐप के जरिए आप अपनी गैस की खपत को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। आप पिछले महीनों के बिल और खपत की तुलना कर सकते हैं, जिससे मीटर रीडिंग में किसी भी तरह की धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाती है। यह पूरी तरह पारदर्शी सिस्टम है।
इसे भी पढ़ें: Assam में BJP की हैट्रिक तय? Sarbananda Sonowal का बड़ा दावा- इस बार 100 सीटें पार
कम गैस मिलने की चिंता खत्म
LPG सिलेंडर के साथ अक्सर यह शिकायत रहती थी कि उसमें गैस कम है या चोरी हो गई है। PNG के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती। मीटर की सटीक रीडिंग और आपका बिल हमेशा मेल खाते हैं, जिससे आपको चपत लगने का कोई खतरा नहीं रहता।
आसान ट्रांसफर और तुरंत मदद
अगर आपको अपना घर बदलना है या कनेक्शन किसी और के नाम करना है, तो यह काम भी ऐप के जरिए घर बैठे हो जाएगा। बस जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और काम हो गया। इसके अलावा, किसी भी खराबी या इमरजेंसी की स्थिति में आप ऐप से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं या एसओएस बटन का इस्तेमाल कर तुरंत मदद पा सकते हैं।
अन्य न्यूज़















