साफ यमुना के दावे का खुली पोल, छठ से पहले दिखा जहरीला झाग, केजरीवाल सरकार पर हमलावर हुई भाजपा

yamuna foam
ANI
अंकित सिंह । Oct 27 2022 2:39PM

यमुना नदी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह झाग काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। भले ही दिल्ली सरकार की ओर से साफ यमुना के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस तरह की चीजें छठ के मौके पर श्रद्धालुओं को परेशान करती हैं। दिल्ली में छठ व्रती भारी संख्या में यमुना नदी में त्योहार मनाने और अर्घ देने जाते हैं।

देश दुनिया में छठ महापर्व की तैयारी हो रही है। छठ के अवसर पर व्रती जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। दिल्ली में भी छठ करने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। हालांकि, दिल्ली की यमुना नदी से जो तस्वीरें सामने आ रही है वह श्रद्धालुओं को परेशान कर सकती है। दरअसल, दिल्ली में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। यह जहरीला झाग कालिंदी कुंज इलाके में देखा गया है। यमुना नदी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह झाग काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। भले ही दिल्ली सरकार की ओर से साफ यमुना के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस तरह की चीजें छठ के मौके पर श्रद्धालुओं को परेशान करती हैं। दिल्ली में छठ व्रती भारी संख्या में यमुना नदी में त्योहार मनाने और अर्घ देने जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना नदी के किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी, LG ने केजरीवाल को भ्रामक प्रचार करने से बचने की दी हिदायत

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार फिलहाल छठ की तैयारियों में जुटी हुई है। यमुना किनारे कई घाट तैयार कराए जा रहे हैं जहां छठ पर्व मनाया जाएगा। लेकिन झाग वाली तस्वीरें डराने वाली है। इससे पहले उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि किसी भी तरह से पूजा की सामग्री या अनाज यमुना में प्रभाहित ना हो, यह ध्यान दिया जाना चाहिए। दिल्ली में पहले ही जहरीली हवा को लेकर राजनीति हो रही है। अब यमुना में इस तरह के झाग छठ व्रतियों के लिए परेशानी की सबब है। इसी को लेकर अब भाजपा अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमलावर हो गई है। 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल हर साल यमुना जी को साफ करने की बात करते हैं और हर साल अपने वादे से मुकर जाते हैं। भाजपा की ओर से ट्वीट कर लिका गया कि 8 साल सत्ता में रहते न यमुना साफ हुई,न ही कूड़े के प्रबंधन के लिए आप ने किया कोई काम-अब चुनाव आते ही फिर से लगाने लगे इल्जाम? भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि देश की जनता यह देखे कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कितना बड़ा झूठा और बेहरूपिया है। यह है केजरीवाल की हकीकत, माँ यमुना जी खुद अपने मुंह से बोल रही हैं कि मुझे साफ करने की जगह और भी गन्दा और प्रदूषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल 7 साल से कहता आ रहा है कि मैं यमुना जी में डुबकी लगाऊंगा, उनको मैं अनुरोध करता हूँ केजरीवाल जी आयें और अपने झूठ के इस प्रदूषण युक्त गंदे पानी में डुबकी लगाएं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़