चुनाव नतीजों के बाद राजनीति नयी करवट लेगी, कांग्रेस मजबूत बनकर उभरेगी: हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। जनता भी प्रियंका गांधी जी की सभाओं में बड़ी संख्या में आ रही है। मेरा मानना है कि कांग्रेस उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का विवादित ट्वीट, सांसद और विधायक की पेंशन पर की टिप्पणी
उन्होंने कहा कि इन चुनावों के नतीजों के चलते देश की राजनीति नयी करवट लेगी और कांग्रेस केंद्र की सत्ता की ओर एक बार फिर से कदम बढ़ाएगी। पटेल ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। जनता भी प्रियंका गांधी जी की सभाओं में बड़ी संख्या में आ रही है। मेरा मानना है कि कांग्रेस उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है।’’ उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और यह 10 मार्च को चुनाव नतीजों में भी दिखेगा।
अन्य न्यूज़












