Poonch में मिले जंग लगे दो mortar गोले, सेना ने सुरक्षित तरीके से किया नष्ट

Poonch में मिले जंग लगे दो mortar गोले, सेना ने सुरक्षित तरीके से किया नष्ट
प्रतिरूप फोटो

जम्मू कश्मीर के Poonch जिले के दो गांवों से जंग लगे दो मोर्टार गोले बरामद किए गए हैं। सेना के बम निरोधक दस्ते ने इन्हें सुरक्षित तरीके से नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया।

मेंढर/जम्मू, तीन अगस्त जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के दो गांवों से जंग लगे दो मोर्टार गोले बरामद किए गए और सेना के बम निरोधक दस्ते ने उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पहले मामले में ग्रामीणों ने मनकोट क्षेत्र में छज्जला पुल के पास एक खुले मैदान में एक निष्क्रिय मोर्टार गोला देखा और तुरंत पुलिस एवं सुरक्षा बलों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि इसके बाद विस्फोटक की जांच के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए उसे नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर नाले के पास अधकी गांव के खेतों में एक और निष्क्रिय मोर्टार गोला मिला, जिसे विशेषज्ञों ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि संभवत: में विस्फोटक में, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहले हुई सीमा-पार गोलाबारी में विस्फोट नहीं हो पाया होगा और यह निष्क्रिय पड़ा रहा होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़