Prabhasakshi's Newsroom । वैक्सीनेशन पर PM मोदी की समीक्षा बैठक । काशी में स्थापित होगी मूर्ति !

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम वैक्सीनेशन वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन का दायरा बढ़ाने के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेने पर जोर दिया। वहीं, केजरीवाल सरकार दिल्ली के व्यापारियों के लिए दिल्ली बाजार बेव पोर्टल लाने वाली है।

कोरोना के खिलाफ सबसे बड़े हथियार यानी की वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जागरुकता फैलाने के तरीकों के बारे में बातचीत की। इसके अलावा बात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की करेंगे। जो 100 साल पहले चोरी हुई मूर्ति को वापस लाने वाली है और अंत में चर्चा केजरीवाल सरकार की करेंगे। दरअसल, केजरीवाल सरकार दिल्ली के व्यापारियों के लिए दिल्ली बाजार बेव पोर्टल लाने वाली है। जिसके जरिए दिल्ली के राजस्व, सकल घरेलू उत्पाद और अर्थव्यवस्था को व्यापक तौर पर बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में मेजर सोमनाथ शर्मा का अपना एक विशिष्ट स्थान है 

वैक्सीनेशन पर PM की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम वैक्सीनेशन वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन का दायरा बढ़ाने के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने इटली की अपनी हालिया यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने हाल में वैटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की, वैक्सीन के बारे में धार्मिक नेताओं के संदेश को जनता तक ले जाने पर विशेष जोर देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता फैलाने और अफवाहों को दूर करने के लिए आप स्थानीय धार्मिक नेताओं की मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में हमने कई चुनौतियों का सामना किया। इन चुनौतियों से निपटने के लिए हम सबने मिलकर बढ़िया काम किया। लेकिन अभी भी अपने काम को हमें करते रहना है। मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के अच्छे प्रयासों से अच्छा नतीजा देखने को मिल रहा है। कोरोना वॉरिर्यस ने भी अच्छा काम किया है। अब हमें हर घर तक वैक्सीन को पहुंचाना है। अब हर गांव-कस्बों में वैक्सीनेशन पर जोर देना है। 

इसे भी पढ़ें: चेहरा पहचानने वाले सिस्टम को बंद करेगा फेसबुक, एक अरब से भी ज्यादा लोगों के फेसप्रिंट करेगा डिलीट 

काशी में लौटेंगी माता अन्नपूर्णा

माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा 100 साल पहले चोरी हो गई थी। जिसके बाद वह कनाडा पहुंच गई थी और अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उसे वापस लाने वाली है और काशी में फिर से स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरी योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले काशी से मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चोरी हो गई थी। जो उत्तर प्रदेश सरकार को 11 नवंबर को मिलेगी।

दिल्ली बाजार वेब पोर्टल की तैयारी में सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार व्यापारियों को अपने उत्पादों को दुनिया भर में बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल तैयार कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पोर्टल से दिल्ली के राजस्व, सकल घरेलू उत्पाद और अर्थव्यवस्था को व्यापक तौर पर बढ़ावा मिलेगा। पोर्टल के अगले साल अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़