Paper Leak पर छात्रों का हल्ला बोल, Jantar Mantar पर प्रदर्शन में Prakash Raj-Sonam Wangchuk का साथ

Prakash Raj
ANI
एकता । Jun 4 2026 4:26PM

पेपर लीक के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेतृत्व में छात्र 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इस आंदोलन को अभिनेता प्रकाश राज और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना समर्थन दिया है।

देश में लगातार बढ़ रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा है। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने आवाज उठाई है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को दिल्ली में एक शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। अब इस आंदोलन को मशहूर अभिनेता प्रकाश राज और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी साथ मिल गया है। प्रकाश राज शुरू से ही इस पार्टी का समर्थन करते आ रहे हैं और उन्होंने खुद को भी एक 'कॉकरोच' बताया है।

6 जून को जंतर-मंतर पर जुटेंगे समर्थक

इस आंदोलन की शुरुआत 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर देश के छात्रों और युवाओं से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। अभिजीत दीपके ने बताया कि वह 6 जून को अमेरिका से भारत वापस लौट रहे हैं और दिल्ली पहुंचकर खुद इस शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की कमान संभालेंगे। उनका कहना है कि पेपर लीक ने देश के लाखों होनहार छात्रों के सपनों को तोड़ दिया है, जिसके खिलाफ अब चुप बैठना मुमकिन नहीं है।

अभिनेता प्रकाश राज ने जताया समर्थन

इस आंदोलन को और मजबूती देते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने साफ किया कि वह छात्रों के इस जरूरी आंदोलन के साथ पूरी तरह खड़े हैं। प्रकाश राज ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, "मैं 6 तारीख को दिल्ली पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं ताकि इस बेहद जरूरी आंदोलन को अपना समर्थन दे सकूं। हालांकि मैं एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में काफी दूर हूं और यह काम पहले से तय था, फिर भी मैं वहां जरूर आऊंगा। मेरा सभी युवा कॉकरोचों से अनुरोध है कि वे भारी संख्या में वहां पहुंचें।"

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी, America से Gauri Spratt संग Wedding Date का किया बड़ा खुलासा

प्रकाश राज ने युवाओं से पूछा अनोखा सवाल

सरकार और प्रधानमंत्री पर अक्सर तंज कसने वाले प्रकाश राज ने युवाओं को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए एक और अनोखा ट्वीट किया। उन्होंने मजाकिया और व्यंग्यात्मक लहजे में देश के युवाओं से सवाल पूछते हुए लिखा, "आप लोग इस आंदोलन में किस तरह आ रहे हैं? अंडरवियर पहनकर आ रहे हैं, शॉर्ट्स में आ रहे हैं या फिर किसके साथ आ रहे हैं?"

All the updates here:

अन्य न्यूज़