राजस्थान के कई इलाकों आज से मानसून पूर्व बारिश होने की संभावना

monsoon rain
ANI

आंधी बारिश के असर से आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है और लोगों को कई दिन की भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से मानसून पूर्व बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को कई दिन की प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिमी राजस्थान व आसपास में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है जिसके प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की संभावना है।

इसके अनुसार राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने तथा 20 जून से बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इसने संभावना जताई है कि आंधी बारिश के असर से आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है और लोगों को कई दिन की भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़