राष्ट्रपति ने नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

President Murmu
प्रतिरूप फोटो
ANI

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्य स्थापना दिवस पर नगालैंड के लोगों को बधाई। वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विरासत से संपन्न नगालैंड वीरता की भूमि भी है। विकास के विभिन्न मापदंडों में नगालैंड की प्रगति सराहनीय है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि विकास के विभिन्न मानदंडों पर राज्य द्वारा की गई प्रगति सराहनीय है। पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड का गठन 1963 में आज ही के दिन हुआ था।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्य स्थापना दिवस पर नगालैंड के लोगों को बधाई। वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विरासत से संपन्न नगालैंड वीरता की भूमि भी है। विकास के विभिन्न मापदंडों में नगालैंड की प्रगति सराहनीय है। इस खूबसूरत राज्य के लोगों को शांतिपूर्ण, समृद्ध और प्रगतिशील भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़