सेना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैन्यकर्मियों को दी शुभकामनाएं

army day

राष्ट्रपति कोविंद ने सैन्यकर्मियों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं है।कोविंद ने सेना दिवस पर मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करने और शांति बनाए रखने के दौरान पेशेवर रवैये, कुर्बानी और बहादुरी का परिचय दिया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका रही है और देश उनकी सेवा के लिए उनका आभारी है। कोविंद ने सेना दिवस पर मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करने और शांति बनाए रखने के दौरान पेशेवर रवैये, कुर्बानी और बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को सेना दिवस की शुभकामनाएं। राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका रही है।

इसे भी पढ़ें: IED मिलने के बाद दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में बढ़ाई गयी सुरक्षा, पुलिस बल तैनात

हमारे जवानों ने सीमाओं की रक्षा करने और शांति बरकरार रखने के दौरान पेशेवर रवैये, बलिदान और बहादुरी का परिचय दिया। आपकी सेवा के लिए देश आपका आभारी है। जय हिंद।’’ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार संभालने की याद में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। करियप्पा ने 1949 में भारतीय सेना के अंतिम शीर्ष ब्रितानी कमांडर से यह पदभार ग्रहण किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़