राष्ट्रपति मुर्मू नौसेना की अभियानगत क्षमताओं का अवलोकन करने के लिए गोवा का दौरा करेंगी

मुर्मू 7 नवंबर को डे एट सी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोवा जाएंगी। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमानों की अभियानगत क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें आईएनएस विक्रांत से उड़ान संचालन भी शामिल है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को गोवा का दौरा करेंगी और भारतीय नौसेना की अभियानगत क्षमताओं का अवलोकन करेंगी, जिसमें विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से लड़ाकू विमानों का उड़ान संचालन भी शामिल है।
एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुर्मू 7 नवंबर को डे एट सी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोवा जाएंगी। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमानों की अभियानगत क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें आईएनएस विक्रांत से उड़ान संचालन भी शामिल है।
अन्य न्यूज़














