प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय चीन यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वुहान में दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर बैठक के बाद आज यहां लौट आये।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वुहान में दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर बैठक के बाद आज यहां लौट आये। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। मोदी और शी ने अपनी वार्ता के दौरान सीमा पर शांति बनाये रखने के लिए अपनी-अपनी सेनाओं को रणनीतिक दिशा-निर्देश जारी करने का निर्णय किया।
अन्य न्यूज़














