प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा ने इस्तीफा दिया: सूत्र

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 16 2021 4:25PM
प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया।इससे पहले उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। वह चार वर्षों तक कैबिनेट सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के पद भी काम कर चुके हैं।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के अधिकारी रहे सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था।
इसे भी पढ़ें: दलित किशोरी से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में युवक गिरफ्तार
इससे पहले उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। वह चार वर्षों तक कैबिनेट सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के पद भी काम कर चुके हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












