Maharashtra: कांग्रेस ने नाराज चल रही हैं प्रिया दत्त, दे सकती हैं इस्तीफा! इस पार्टी से मिला प्रस्ताव

Priya Dutt
ANI
अंकित सिंह । Mar 20 2024 12:40PM

एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि दत्त शिवसेना के उनके गुट में शामिल हो जाएं क्योंकि पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और विस्तार करने के अवसरों की तलाश में है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रिया दत्त एकनाथ शिंदे के नतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकती है।

प्रिया दत्त लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ सकती हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। अगर यह सच हो जाता है तो दत्त उन लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने हाल के दिनों में अच्छे भविष्य की तलाश में सबसे पुरानी पार्टी छोड़ दी है। सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि दत्त शिवसेना के उनके गुट में शामिल हो जाएं क्योंकि पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और विस्तार करने के अवसरों की तलाश में है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रिया दत्त एकनाथ शिंदे के नतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Loksabha election: पुणे से शरद पवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? कार्यकर्ताओं से जानें क्या कहा

2019 में, दत्त मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की पूनम महाजन से हार गए। इसके बाद से वह पार्टी के भीतर हाशिए पर हैं। उनकी हार के बाद कांग्रेस ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी। इस बारे में पूछे जाने पर दत्त ने कहा वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन अपने एनजीओ के जरिए लगातार लोगों के संपर्क में हैं और सामाजिक कार्यों में लगी हुई हैं। सेवा करने के लिए राजनीति में रहना जरूरी नहीं है और वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करतीं। सामाजिक कार्य भी राजनीति है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में भाजपा के लिए उद्धव की काट होंगे Raj Thackeray? उद्धव ठाकरे ने BJP पर लगाया 'एक ठाकरे चोरी' करने का आरोप

इससे पहले, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण जैसे नेताओं ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस पार्टी के करीबी सहयोगी देवड़ा ने इस साल जनवरी में यह कहते हुए इसे छोड़ दिया था कि पार्टी 'अपनी वैचारिक और संगठनात्मक जड़ों से भटक गई है, जाति विभाजन को बढ़ावा दे रही है और व्यापारिक घरानों को निशाना बना रही है।' बाद में वह शिव सेना के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़