Priyanka Chopra Jonas ने राम मंदिर में पूजा की तस्वीरें साझा कीं, कहा जय सिया राम

 Priyanka Chopra Jonas
प्रतिरूप फोटो
ANI

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मंदिर की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, जय सिया राम, बच्ची और परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को दो साल की बेटी मालती के साथ अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, दो साल की बेटी मालती और अपनी मां मधु चोपड़ा एवं अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राम मंदिर गईं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मंदिर की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, जय सिया राम, बच्ची और परिवार के लिए आशीर्वाद लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़