पंजाब में बोलीं प्रियंका गांधी- सिर्फ विज्ञापनों में दिखता है मोदी का शासन

प्रियंका ने कहा कि देश में गरीबों, छोटे व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि उन लोगों की चिंता कौन कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा
प्रियंका ने कहा कि देश में गरीबों, छोटे व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि उन लोगों की चिंता कौन कर रहा है। प्रियंका ने कहा, शासन कहां है? उन्होंने कहा कि प्रचार पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भाजपा और आप पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, दोनों राजनीति करने के लिए धर्म, भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं। वे विकास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने रैली में प्रधानमंत्री मोदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, जब मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाबियत के बारे में बोलते सुना, तो मुझे हंसी आ गयी। मैंने सोचा, वे कैसे पंजाबियत को समझेंगे? इसे समझने के लिए, इसे जीना होगा। पंजाबियत एक भावना है।’’
इसे भी पढ़ें: भैया वाले बयान पर चन्नी ने दी सफाई, बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया, प्रवासी मजदूरों के लिए प्यार है
प्रियंका ने कहा, ‘‘जो लोग आपके सामने पंजाब और पंजाबियत की चर्चा करते हैं, उनमें से एक अपने अरबपति मित्रों के सामने झुक गए हैं और दूसरे केजरीवाल हैं। राजनीति और सत्ता के लिए वह किसी के भी आगे झुक सकते हैं। यही सच्चाई है। उल्लेखनीय है कि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
अन्य न्यूज़














