UP में कदम रखते ही ट्विटर पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा, इन लोगों ने किया फॉलो

priyanka-gandhi-vadra-is-now-on-twitter
[email protected] । Feb 11 2019 1:25PM

प्रियंका गांधी वाड्रा को हाल ही में महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है। दोनों सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्विटर पर आधिकारिक रूप से दस्तक दी। प्रियंका के ट्विटर पर आने के करीब एक घंटे के भीतर ही उनके 25 हजार से अधिक फॉलोवर हो गए। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी UP में कांग्रेस को बचाएंगी या दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा को?

उन्होंने शुरूआती तौर पर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को फॉलो किया। प्रियंका को हाल ही में महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है। दोनों सोमवार को लखनऊ पहुंचे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़