प्रियंका गांधी ने अपने बेटे को दिखाया नेहरू परिवार का पैतृक आवास

priyanka-son-visit-swaraj-bhawan-in-prayagraj
[email protected] । Apr 30 2019 8:56AM

हसीब अहमद ने बताया कि मानिकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बेटे रेहान ने परिवार का पैतृक घर देखने की जिद की तो प्रियंका उन्हें लेकर स्वराज भवन गईं।

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान को नेहरू परिवार का पैतृक आवास दिखाने सोमवार को यहां स्वराज भवन पहुंचीं। जिला कांग्रेस के महासचिव हसीब अहमद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका का यह दौरा गुप्त रखा गया था। हसीब अहमद ने बताया कि मानिकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बेटे रेहान ने परिवार का पैतृक घर देखने की जिद की तो प्रियंका उन्हें लेकर स्वराज भवन गईं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका के वाराणसी से चुनाव न लड़ने पर बुआ-बबुआ के बीच खुशी की लहर

उन्होंने बताया कि शाम 4:10 पर प्रियंका बमरौली हवाई अड्डे से सीधे स्वराज भवन पहुँची। उनके इस दौरे से स्थानीय नेताओं को दूर रखा गया था। हालांकि इसकी सूचना प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और उन्हें मिल गई थी। हसीब ने बताया कि प्रियंका गांधी ने बेटे रेहान को करीब आधे घंटे तक स्वराज भवन और आनंद भवन दिखाया। शाम को प्रियंका ने कमला नेहरू ट्रस्ट से जुड़े लोगों से मुलाकात की और 5:10 बजे बमरौली से अमेठी के लिये रवाना हो गईं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़