जन कल्याण ही अंततः राष्ट्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है: Adityanath

CM Adityanath
ANI

संस्था के संस्थापक (दिवंगत) भगवती प्रसाद को याद करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग आठ दशक पहले उन्होंने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के एकमात्र उद्देश्य से कॉलेज स्थापित करने के लिए तीन लाख चांदी के सिक्के दान किए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि समाज में सिर्फ़ वही लोग स्थायी पहचान बनाते हैं जो जन कल्याण की भावना से काम करते हैं, जबकि लालच से प्रेरित लोगों को कभी सम्मान से याद नहीं किया जाता। उन्होंने कहा, जन कल्याण ही अंततः राष्ट्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

आदित्यनाथ श्री भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। संस्था के संस्थापक (दिवंगत) भगवती प्रसाद को याद करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग आठ दशक पहले उन्होंने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के एकमात्र उद्देश्य से कॉलेज स्थापित करने के लिए तीन लाख चांदी के सिक्के दान किए थे।

उन्होंने कहा, आज उस निस्वार्थ सोच के परिणाम हम सभी के सामने हैं। काम के पीछे की मंशा पर ज़ोर देते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी मंशा हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़