जल्द थमेगा अमरिंदर के साथ जारी विवाद ! सिद्धू के ट्वीटों से कांग्रेस आलाकमान नाराज

Navjot Singh Sidhu

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात सकारात्मक रही। क्योंकि अमरिंदर सिंह ने बयान दिया था कि वह नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करेंगे और उसका पालन करेंगे।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच जानकारी मिली है कि नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट को लेकर कांग्रेस आलाकमान नाराज है। पार्टी लगातार कोशिश कर रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति में सुधार आ जाए और अंर्तकलह पूरी तरह से समाप्त हो। ताकि कांग्रेस सरकार की वापसी हो। 

इसे भी पढ़ें: क्या थम गया पंजाब का राजनीतिक संकट ? मनीष तिवारी बोले- मजबूती के साथ पार्टी लड़ेगी चुनाव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात सकारात्मक रही। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि अमरिंदर सिंह ने बयान दिया था कि वह नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करेंगे और उसका पालन करेंगे। बता दें कि पंजाब में जारी घमासान को लेकर अमरिंदर सिंह मंगलवार को सोनिया गांधी से मिले थे। दोनों नेताओं के बीच में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। जिसके बाद उम्मीद जताई जाने लगी कि जल्द ही पंजाब पार्टी का विवाद थम जाएगा।

इस मुलाकात को लेकर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अमरिंदर सिंह ने अनुशासन दिखाया और उनसे वह अपेक्षित भी था। इसके विपरीत सिद्धू ने लगातार ट्वीट कर अपनी ही सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसा कोई भी प्रतिबंध नहीं है कि किसी नए और जूनियर नेता को प्रदेश प्रमुख का पद नहीं दिया जा सकता है। लेकिन उस व्यक्ति को यह दर्शाना पड़ेगा कि वह अनुशासन के साथ उस पद पर बैठने के योग्य है। 

इसे भी पढ़ें: DMK की मदद से असंतुष्टों को मानने में जुटी कांग्रेस ! आजाद समेत इन नामों को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें 

कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह के बयानों की पार्टी ने सराहना की है कि वो अध्यक्षा सोनिया गांधी के किसी भी फैसले को मानने के लिए तैयार हैं। ऐसे में जल्द ही पंजाब कांग्रेस को लेकर आलाकमान अपना फैसला सुना सकता है। जिसमें सिद्धू को काबू करने का रास्ता भी शामिल हो सकता है।

बता दें कि सिद्धू पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर अड़े हुए हैं। जिसकी वजह से उन्हें मुख्यमंत्री और प्रदेश के कुछ नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़