पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश से गर्मी से मिली राहत, कई जगहों पर हुआ जलभराव

Prabhasakshi Image

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह जाम लग गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों के विभिन्न शहरों और साझा राजधानी चंडीगढ़ में अलग-अलग मात्रा में बारिश दर्ज की गई है।

चंडीगढ़, 28 जुलाई पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, खासकर निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह जाम लग गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बठिंडा में 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। लुधियाना में 13.6 मिलीमीटर, पठानकोट में 9.8 मिलीमीटर, होशियारपुर में 4 मिलीमीटर, जालंधर में 3.5 मिलीमीटर और मोहाली में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई।

हरियाणा के अंबाला में 0.1 मिलीमीटर, भिवानी में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, करनाल में 3 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में एक मिलीमीटर और सोनीपत में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़