पुष्कर धामी का राहुल पर तंज, कहा- दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई भी मोदी नहीं बन जाता

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा क्षत्रपों की शक्ति का प्रदर्शन बन गई है
इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में धामी ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘‘दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति नरेन्द्र मोदी नहीं बन जाता है। नरेन्द्र मोदी बनने के लिए जीवन में अनुशासन, त्याग और कर्म चाहिए। स्वयं को तपाना पड़ता है, स्वयं को लगाना पड़ता है...और जीवन में वह संकल्प चाहिए होता है कि देश व जनता की सेवा में एक-एक पल अर्पण करना हो...जो नरेन्द्र मोदी ने किया है।’’ उन्होंने कहा कि हर आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति ऐसा कभी नहीं कर सकता। राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी पर भाजपा नेताओं द्वारा तंज कसे जाने पर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार किया। उन्होंने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को गांधी की दाढ़ी के बजाय आम आदमी की गाड़ी की चिंता करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थानांतरण को लेकर नैनीताल में मिश्रित प्रतिक्रिया
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे नेता कैसी दाढ़ी रखें, आप (भाजपा नेता) इसकी चिंता छोड़ दीजिए। आप बताइए कि देश के आम लोग गाड़ी कैसे रखें क्योंकि पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर प्रति लीटर के पार चले गए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी नीत ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की सफलता से बौखलाई भाजपा द्वारा कांग्रेस पर ऊल-जुलूल बातों को लेकर हमले किए जा रहे हैं। बहरहाल, भाजपा के युवा मुख्यमंत्री धामी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली नगर निगम चुनावों में भी प्रचार किया। उन्होंने संतनगर, बुराड़ी, सादतपुर, ब्रह्मपुरी सहित अन्य कोई नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार भी किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एमसीडी चुनाव में निश्चित ही जनता भाजपा को विजयी बनाएगी।
अन्य न्यूज़